पश्चिम बंगाल के नेता के सहयोगी हत्याकांड में बलिया से आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्तौल समेत हथियार बरामद

बलिया : पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बलिया जिले से एक कथित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान फेफना थाना क्षेत्र के थम्हनपुरा गांव निवासी 35 वर्षीय नवीन कुमार सिंह के रूप में हुई है।

बताया गया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने 19 मई को बलिया पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से हथियारों और कारतूसों का जखीरा बरामद किया गया।

यह भी पढ़े - सपा जिला उपाध्यक्ष गिरिजेश सिंह के निधन से शोक की लहर, नेताओं ने जताया दुःख

एसटीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की तहरीर पर फेफना थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि बलिया के ही अपराधी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मन्नू और उसके दो सहयोगियों ने उसे हथियारों से भरा बैग सौंपा था।

इसके बाद एसटीएफ ने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक कार शोरूम से तीन पिस्तौल, दो रिवाल्वर और 45 कारतूस बरामद किए। पुलिस के मुताबिक बरामद हथियारों में एक अमेरिका निर्मित पिस्तौल भी शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि नवीन कुमार सिंह के खिलाफ पहले से रंगदारी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मऊ जेल भेज दिया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी राज कुमार सिंह को पहले ही मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। जांच एजेंसियां उनकी तलाश में जुटी हैं।

हत्या में इस्तेमाल कार बलिया से खरीदी गई थी

पुलिस के अनुसार, चंद्रनाथ रथ की हत्या में इस्तेमाल की गई कार भी बलिया जिले से खरीदी गई थी। इस मामले में सीबीआई और एसटीएफ लगातार बलिया के कई इलाकों में छापेमारी कर रही हैं और मुख्य आरोपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मन्नू की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच सीबीआई कर रही है और स्थानीय पुलिस एजेंसी को हर संभव सहयोग दे रही है।

वहीं, बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि ‘मिट्ठू’ उर्फ दीपक नामक व्यक्ति ने पिछले वर्ष अक्टूबर में उसके माध्यम से 35 हजार रुपये में एक निसान माइक्रा कार खरीदी थी। बाद में यही कार एक मई को ज्ञानेंद्र प्रताप उर्फ मन्नू को 50 हजार रुपये में बेच दी गई।

जितेंद्र सिंह ने बताया कि हाल ही में सीबीआई की टीम उनके घर पहुंची थी और वाहन से संबंधित पूछताछ की थी। उन्होंने जांच एजेंसी को पूरी जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

CM शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बेकसूर साबित हुआ बलिया का राज सिंह, बहन बोलीं- “मेरी मां की परवरिश गलत नहीं” CM शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बेकसूर साबित हुआ बलिया का राज सिंह, बहन बोलीं- “मेरी मां की परवरिश गलत नहीं”
बलिया : पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गलत पहचान के चलते गिरफ्तार किए...
पश्चिम बंगाल के नेता के सहयोगी हत्याकांड में बलिया से आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्तौल समेत हथियार बरामद
Barabanki Crime News: बाराबंकी में अलग-अलग घटनाओं से सनसनी, झाड़ियों में महिला का शव मिला, नहर में उतरा वृद्धा का शव
डीएम ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की, कहा- समय पर मिले वेतन और मानदेय
Road Accident : सड़क दुर्घटनाओं पर सख्त हुए सीएम योगी, बोले- हर जीवन अनमोल, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.