- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- टीएससीटी कन्यादान योजना के तहत सात बेटियों की शादी के लिए दिए गए 51-51 हजार रुपये के शगुन चेक
टीएससीटी कन्यादान योजना के तहत सात बेटियों की शादी के लिए दिए गए 51-51 हजार रुपये के शगुन चेक
बलिया। शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करने वाली संस्था टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) ने कन्यादान योजना के माध्यम से समाज में एक नई मिसाल पेश की है। संस्था से जुड़े जिले के सात सदस्यों की बेटियों के विवाह के लिए गुरुवार शाम 51-51 हजार रुपये के शगुन चेक वितरित किए गए।
इस अवसर पर संजीव रजक ने टीएससीटी और उसकी सहयोगी संस्था नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीएससीटी से शिक्षा विभाग के कर्मचारी जुड़ सकते हैं, जबकि एनएससीटी में 18 से 60 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकता है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में टीएससीटी अपने वैध सदस्यों की मृत्यु पर उनके परिजनों को 50 लाख रुपये से अधिक का सहयोग प्रदान कर रही है। वहीं कन्यादान योजना के तहत अभी 51 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, जिसे भविष्य में बढ़ाकर पांच लाख रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा गंभीर बीमारियों से पीड़ित सदस्यों के इलाज के लिए जीवनदान योजना भी संचालित की जा रही है।
संजीव रजक ने कहा कि एनएससीटी का गठन करीब एक वर्ष पहले किया गया था और इससे जुड़े सदस्यों की मृत्यु पर उनके परिवार को वर्तमान में 8 से 10 लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है। भविष्य में इसे बढ़ाकर 50 लाख रुपये तक करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाएं बिना किसी लाभ के केवल जनसेवा के उद्देश्य से कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंडल संयोजक अनंत रस्तोगी, मंडल प्रवक्ता अमित सिंह, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय डेहरी (रोहतास) के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रमेशचंद्र सिंह, टीडी कॉलेज बलिया के डॉ. रामकुमार तथा जिला सहसंयोजक (गाजीपुर) अतुल त्रिपाठी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर किया गया।
इस दौरान प्रभाकर तिवारी, सतीश सिंह, चंद्रशेखर पासवान, सतीश मेहता, सन्नी सिंह, संजय कन्नौजिया, अब्दुल अंसारी, लालजी यादव, विजय राय, राजेश जायसवाल, सुनील कुमार, अंजली मिश्र, राजेश प्रसाद, संजीव मौर्य, दिनेश वर्मा, सीताराम पांडे, उमेश राम, उत्तम कुमार, अमृत सिंह, सुरेश कुमार, अरुण सिंह, रामनारायण यादव, सूर्यप्रकाश यादव और अजीत श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।
इन सदस्यों को मिला शगुन चेक
कन्यादान योजना के तहत हनुमानगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय देवरियाकला के अजय सिंह, सीयर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कुरमीपुरा के रूपचंद प्रसाद, सोहांव ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय कोटवां नारायणपुर के रामप्रवेश यादव, गड़वार ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रतसर नंबर-1 के सुनील पांडे, उच्च प्राथमिक विद्यालय निहालपुर के जनार्दन राम, कंपोजिट विद्यालय संवरूपुर की माधुरी गिरि तथा रेवती ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रजौली के दिनेश वर्मा को 51-51 हजार रुपये के शगुन चेक प्रदान किए गए।
