University Dress Code : यूपी के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लागू होगा ड्रेस कोड, सरकार ने शुरू की तैयारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुशासन, समानता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में ड्रेस कोड लागू करने का निर्णय लिया है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गुरुवार को बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में चरणबद्ध तरीके से ड्रेस कोड लागू किया जाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रत्येक शिक्षण संस्थान में यथासंभव एक समान ड्रेस कोड लागू करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे छात्र-छात्राओं के बीच समानता और अनुशासन की भावना विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि छात्र समुदाय एक समरूप वर्ग होता है, जहां किसी प्रकार का ऊंच-नीच या भेदभाव दिखाई नहीं देना चाहिए।

यह भी पढ़े - UP: गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में मिला युवती का शव, जांच में जुटी जीआरपी

उन्होंने कहा कि कई बार पहनावे के कारण सामाजिक और आर्थिक असमानता स्पष्ट रूप से सामने आ जाती है, जिससे कुछ छात्रों में हीन भावना और कुछ में श्रेष्ठता का भाव पैदा होता है। ड्रेस कोड लागू होने से ऐसी स्थितियों पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा और सभी विद्यार्थियों को समान शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि योगी सरकार का उद्देश्य केवल शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करना नहीं, बल्कि शिक्षण संस्थानों में सकारात्मक, अनुशासित और संस्कारित वातावरण तैयार करना भी है। ड्रेस कोड अनुशासन का प्रतीक होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और समान अवसर की भावना को भी मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद छात्र-छात्राओं का ध्यान शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर अधिक केंद्रित रहेगा। प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा संस्थानों को आधुनिक और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण देने के लिए लगातार सुधारात्मक कदम उठा रही है।

सरकार का मानना है कि ड्रेस कोड लागू होने से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में एकरूपता के साथ बेहतर शैक्षणिक संस्कृति विकसित होगी, जो विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत आधार प्रदान करेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Gonda News : गोंडा में बिजली संकट पर विधायक प्रतीक भूषण सिंह नाराज, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र Gonda News : गोंडा में बिजली संकट पर विधायक प्रतीक भूषण सिंह नाराज, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
गोंडा। भीषण गर्मी के बीच गोंडा जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर सदर विधानसभा सीट से विधायक...
अजय राय के बयान पर सियासी घमासान, सीएम योगी बोले- कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की शिकार
भीषण गर्मी पर अलर्ट मोड में सरकार, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
University Dress Code : यूपी के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लागू होगा ड्रेस कोड, सरकार ने शुरू की तैयारी
Barabanki News : बाराबंकी में एनएचएम संविदा कर्मचारियों का धरना शुरू, ‘वेतन नहीं तो काम नहीं’ के लगे नारे
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.