Ballia News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, DJ की आवाज में नहीं सुन पाया रेलगाड़ी

बैरिया, बलिया। हेमंतपुर गांव के सामने रेलवे लाइन पर शौच के लिए गए एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बैरिया थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गंगापुर गांव निवासी संतोष कुमार वर्मा (25) पुत्र राजकुमार वर्मा बुधवार रात हेमंतपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। भोजन करने के बाद वह कुछ देर नाच देखने रुका, फिर शौच के लिए रेलवे लाइन किनारे चला गया। इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े - बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना

ग्रामीणों के अनुसार, संतोष कम सुनता था और पास में डीजे तेज आवाज में बज रहा था, जिससे संभवतः वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया और हादसे का शिकार हो गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.