बलिया: कौशल कुमार उपाध्याय निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की नई टीम घोषित

बलिया: उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, बलिया के चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी अरुण कुमार चौहान ने आधिकारिक रूप से घोषणा की कि कौशल कुमार उपाध्याय को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।

नवनिर्वाचित टीम के पदाधिकारी

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अजय कुमार सिंह
  • कनिष्ठ उपाध्यक्ष: वीरेंद्र राम
  • मंत्री: संजय कुमार भारती
  • संयुक्त मंत्री: अरुण कुमार
  • द्वितीय संगठन मंत्री: सुनील कुमार
  • कोषाध्यक्ष: चंदन कुमार
  • संप्रेक्षक: परवेज आलम
  • सांस्कृतिक एवं गृहमंत्री: रविशंकर पांडेय

चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नई टीम ने संगठन के हित में काम करने और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े - सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त, खराब रैंकिंग पर अधिकारियों को चेतावनी

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.