अजय कुमार मिश्र बने राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष

बलिया : राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सेवानिवृत्त शिक्षक और पत्रकार अजय कुमार मिश्र को सौंप दी है। उन्हें संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पत्रकार अजय उपाध्याय ने कहा कि सामाजिक, वैचारिक और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संगठन को अजय कुमार मिश्र के रूप में एक ऊर्जावान, शिक्षित और मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्य करने वाला नेतृत्व मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को प्रदेशभर में मजबूत विस्तार मिलेगा।

यह भी पढ़े - जिला अस्पताल में नर्स से मारपीट पर हंगामा, नर्सों ने किया कार्य बहिष्कार

उन्होंने कहा कि शिक्षा, वैदिक अध्ययन, पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय अजय मिश्र संगठन को नई दिशा देने का काम करेंगे और उनके नेतृत्व में कई नए पदाधिकारी भी संगठन से जुड़ेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर अजय कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी क्षमता और निष्ठा के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से सहयोग और समर्थन की अपील भी की।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.