बलिया : दुनिया छोड़ गई महिला शिक्षामित्र, शोक की लहर

Ballia News : शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्राथमिक विधालय मुजही पर बतौर शिक्षा मित्र तैनात अनीता शाह अंततः जिंदगी की जंग हार गयी।अनीता की असमय निधन से शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। वहीं, परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

बताया जा रहा है कि शिक्षा मित्र अनीता शाह काफी दिनों से अस्वस्थ्य थी। गंभीर रोग से पीड़ित शिक्षामित्र अल्प मानदेय की वजह से माकूल उपचार नहीं करा सकीं और जिन्दगी का जंग हार गयी। मां की मौत से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। वहीं, मासूम दो बेटियों और एक बेटे का करूण क्रंदन हर किसी को झकझोर दे रहा है। शिक्षामित्र के निधन पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया है। 

यह भी पढ़े - कुत्ते के लिए एसी कमरा, सुबह-शाम नाश्ता-भोजन: पूरे ठाठ-बाट से रहता बलिया का ‘टूफी’,

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.