बलिया : नाबालिग बेटी के साथ बाप ने किया घिनौना काम, मां की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

बैरिया, बलिया : एक  कलयुगी पिता द्वारा खून के रिश्ते को तार-तार करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को सुनने से मानवता शर्मशार हो जा रही है। कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिक बेटी के साथ बलात्कार किया है। बेटी की पीड़ा सुन थाने पहुंची मां ने अपने पति के खिलाफ बलात्कार की प्राथमिकी बैरिया थाने में दर्ज कराया है।

घटना बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां शराबी पिता ने अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ डरा धमका कर लगातार तीन महीने तक बलात्कार करता रहा। डर के मारे बेटी अपना मुंह बंद रखती थी, किंतु परेशान बेटी ने पूरी घटना अपनी मां को बताया। मां जब पूरी घटना सुनी तो मानो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़े - Ballia News: मनियर में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत, पुलिस ने डीजे किया सीज

बिना समय गंवाये अपनी बेटी के साथ थाने पहुंची मां ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। बैरिया पुलिस ने धारा 376 (3), 506, 5एम व धारा 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को सूरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास से रविवार को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह ट्रेन पड़कर बिहार भगाने के प्रयास में था।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.