- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता की चाकू से हत्या की, दो भाई घायल
बलिया में संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता की चाकू से हत्या की, दो भाई घायल
On
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार रात संपत्ति विवाद के दौरान एक युवक ने चाकू से गोदकर अपने पिता की हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आए उसके दो भाइयों को भी घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।
पिता को बचाने आए राकेश और गोविंद पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल लालजी यादव को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
खबरें और भी हैं
बलिया में उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर का शानदार आगाज
By Parakh Khabar
यूपी बोर्ड परीक्षा: उत्तर पुस्तिका में रुपये मिलने पर नकल मानी जाएगी
By Parakh Khabar
अजय देवगन की आवाज़ में ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ का ट्रेलर जारी
By Parakh Khabar
बलिया में दो सीडीपीओ समेत आठ कर्मचारी अनुपस्थित, वेतन पर रोक
By Parakh Khabar
Latest News
14 Feb 2026 11:51:47
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार रात संपत्ति विवाद के...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
