बलिया: उत्साह और देशभक्ति के रंग में राधाकृष्ण एकेडमी में मना गणतंत्र दिवस

बलिया: संवरूबांध स्थित राधाकृष्ण एकेडमी (Radhakrishnan Academy) में गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के मुख्य प्रबंध निदेशक आदित्य मिश्र द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई। इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह देशप्रेम से भर दिया।

मुख्य प्रबंध निदेशक आदित्य मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। यह दिन विभिन्न धर्मों, जातियों, भाषाओं और संस्कृतियों के बीच एकता और भाईचारे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने अधिकारों और कर्तव्यों के माध्यम से समानता और लोकतंत्र की नींव रखी है। इस दिन का उद्देश्य नागरिकों को अपने कर्तव्यों का एहसास कराते हुए देश सेवा के लिए प्रेरित करना है।

यह भी पढ़े - बलिया में खेत में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, इलाके में फैली सनसनी

विद्यालय की प्रधानाचार्या आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि गणतंत्र दिवस का उत्सव सभी भारतीयों के लिए गौरव और सामूहिक उल्लास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि राधाकृष्ण एकेडमी हमेशा अपने छात्रों में एकता, समानता और जिम्मेदारी के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

उप प्रधानाचार्य जीवेश पांडे और समन्वयक रोहित श्रीवास्तव ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह दिन हमें देश के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है।

img-20250127-wa0001.jpg

छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। देशभक्ति गीतों, नृत्य और भाषणों के जरिए उन्होंने सभी को देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान की अनुभूति कराई।

राधाकृष्ण एकेडमी के इस आयोजन ने न केवल बच्चों में देशप्रेम की भावना को प्रबल किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि गणतंत्र दिवस देश के प्रति अपने कर्तव्यों और अधिकारों को समझने का अवसर है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.