Ballia News : नहर में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर-तारनपुर गांव में गुरुवार शाम नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार हल्दीरामपुर के तारनपुर निवासी दीपक (18) पुत्र स्वर्गीय जुलुम गांव के अन्य बच्चों के साथ लघु डाल पंप कैनाल के पास नहर में स्नान करने गया था। बताया जाता है कि दीपक बड़े हौज पर खड़ा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छोटे हौज में गिर गया।

यह भी पढ़े - बलिया के स्पा सेंटर का ‘काला सच’ उजागर, दिल्ली पुलिस की छापेमारी में सात लड़कियां बरामद

घटना के बाद वहां मौजूद बच्चों और ग्रामीणों ने शोर मचाया। लोगों ने तत्काल नहर में उतरकर दीपक को बाहर निकाला और उपचार के लिए बघुड़ी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था।

इसके बाद युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.