बलिया डीएम ने किया कटानस्थल का निरीक्षण, दिये निर्देश

बांसडीह, बलिया : सरयू नदी के जलस्तर में कमी व खतरा बिंदू के नीचे आने के बाद भी  टीएस बंधे के किनारे के गांवों में कटान का कहर जारी है। बुधवार को भोजपुरवा गांव में कटान स्थल पर पंहुचे डीएम रविन्द्र कुमार ने कटान से प्रभावित गांवों को बाढ़ विभाग के अधिकारियों को बचाने का निर्देश दिया। डीएम ने नदी के कटान के कारण सुल्तानपुर, चक्की दियर पानी में विलीन सड़क के साथ ही टिकुलिया दियर के आधा दर्जन  लोगों   रिहायशी घरों के विलीन होने पर उनसे जानकारी लिया।

कटान स्थल पर विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने डीएम रविन्द्र कुमार से कटान प्रभावित गांवों भोजपुरवा, चक्की दियर, सुल्तानपुर , ककड़घटटा आदि गांवों को ठोकर बनाकर बचाने का सुझाव दिया। डीएम रविन्द्र कुमार ने बाढ़ विभाग के एक्सईएन संजय मिश्र को अपनी टीम लगाकर किसी भी तरह कटान रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने एसडीएम राजेश गुप्ता को टिकुलिया दियर के सात किसानों को जिनका घर कटान से नदी के पानी में विलीन हो गया है उनका विवरण बनाकर उन्हें सुरक्षित जगह बसाने को कहा।  एक्सईएन ने डीएम को बताया कि मिट्टी व बालू के साथ ईंट का टुकड़ा बोरियों में भरकर बांस की चाली में डालकर कटान रोकने का प्रयास चल रहा है।

यह भी पढ़े - ‘फेफना खेल महोत्सव’ की ट्रॉफी का अनावरण, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने साझा किए कार्यक्रम के महत्वपूर्ण संदेश

विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने चक्की दियर, भोजपुरवा, टिकुलिया, ककड़घटटा, खादीपुर, सुल्तानपुर आदि  गांवों के लोगों का  कटान से खेती की जमीन नदी में विलीन होने पर उन्हें मुआवजा देने का भी अनुरोध किया। डीएम ने एसडीएम को प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम राजेश गुप्ता, तहसीलदार सुधांशु शुक्ल, अरूण सिंह, पिण्टू सिंह आदि थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत
बस्ती। बस्ती जिले में जायरीनों की एक बस की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों...
“हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे…” प्रेमी का सनसनीखेज दावा—माता-पिता और चार बहनों ने मिलकर की प्रेमिका की हत्या
पंचायत चुनाव से पहले यूपी में हड़कंप, विकास कार्यों की सख्त जांच, प्रधान-सचिवों को नोटिस
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी को झटका, सोनिया–राहुल गांधी को बड़ी राहत
लखीमपुर खीरी का शारदा बैराज बनेगा वेलनेस व ईको-टूरिज्म का नया केंद्र, प्रकृति और स्वास्थ्य का अनूठा संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.