- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : डीएम ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश, अवैध ईंट भट्टों पर होगी कार्रवाई
बलिया : डीएम ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश, अवैध ईंट भट्टों पर होगी कार्रवाई
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में कर एवं करेतर वित्त तथा राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित विभागों को राजस्व वसूली में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान डीएम ने मानकों के विपरीत संचालित हो रहे ईंट भट्टों की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जहां निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां स्थिति को यथावत रखा जाए।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने “अन्नपूर्णा भवन” निर्माण के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एक सप्ताह के भीतर अभियान चलाकर अच्छी और उपयुक्त जमीन का चयन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सभी एसडीएम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
