बलिया : गुटका लाने से मना करने पर किशोर पर चाकू से हमला, वाराणसी रेफर

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में गुरुवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुटका लाने से मना करने पर एक मनबढ़ युवक ने किशोर पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी जगदीश पाल के घर बारात आई थी। रात करीब नौ बजे तेज बहादुर शाह का 15 वर्षीय पुत्र रंजीत उर्फ पीयूष शाह बारात में नाच देखने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद मनीष पाल ने पीयूष से दुकान से गुटका खरीदकर लाने को कहा।

यह भी पढ़े - Ballia News: सड़क किनारे खड़ी बस से टकराई बाइक, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि रंजीत द्वारा मना करने पर आरोपी मनीष पाल नाराज हो गया और उसने किशोर के सीने व पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया।

घायल किशोर के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : जननायक चन्द्रशेखर की जन्मशताब्दी पर तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श Ballia News : जननायक चन्द्रशेखर की जन्मशताब्दी पर तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चन्द्रशेखर की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर उनके जनसेवा, समर्पण एवं लोककल्याण के आदर्शों को आगे...
Ballia News : प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, गैस सिलेंडर समेत खेलकूद का सामान ले गए चोर
Ballia News : फूल तोड़ने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ballia News : सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल, जीजा पर गंभीर आरोप; जांच के निर्देश
Ballia News : पूर्व सैनिकों ने लगाया शर्बत एवं शीतल जल प्याऊ, हजारों राहगीरों को मिली राहत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.