- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, डीएम ने की ऑनलाइन स्व-गणना
बलिया में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, डीएम ने की ऑनलाइन स्व-गणना
बलिया। जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना अभियान का शुभारंभ गुरुवार को आपदा विभाग सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना कर अभियान की शुरुआत की।
डीएम ने कहा कि जनगणना देश की राष्ट्रीय गणना है और यह प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों का सही और स्पष्ट उत्तर दें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी तथा इसमें किसी प्रकार के आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने जनगणना 2027 के सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, पियूष सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
