आकांक्षा दूबे मौत मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपियों को जारी किया नोटिस, अगली सुनवाई 22 मई को

प्रयागराज। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दूबे की संदिग्ध मौत के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कथित आरोपियों समरजीत सिंह उर्फ समर सिंह और संजय सिंह को नोटिस जारी किया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 मई की तारीख तय की है।

यह मामला अभिनेत्री की मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर याचिका से जुड़ा है। याचिका में दावा किया गया है कि आकांक्षा दूबे की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी।

यह भी पढ़े - प्रयागराज में आरसेटी दे रहा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर, निशुल्क प्रशिक्षण से बढ़ रही रोजगार की राह

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने वाराणसी के सारनाथ थाना प्रभारी को मामले में जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि अगली सुनवाई तक हलफनामा दाखिल नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होना होगा।

इससे पहले अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाने की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन कुछ बिंदुओं पर दोबारा सुनवाई की आवश्यकता बताते हुए सुनवाई को 22 मई तक स्थगित कर दिया गया।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दूबे का शव वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। अभिनेत्री की मां ने समर सिंह और संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था, जबकि पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया था।

पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए याचिकाकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.