बलिया में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 11 लोगों ने किया रक्तदान

बलिया। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, नागरिक सुरक्षा कोर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार का स्वागत सीएमएस डॉ. सुजीत कुमार और प्रभारी सीएमओ एवं सचिव डॉ. मंजू रानी ने किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़े - Ballia News: अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, रिश्तेदार गंभीर घायल

इस अवसर पर एडीएम अनिल कुमार ने कहा कि “रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई दान नहीं होता। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।” उन्होंने कहा कि इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, नागरिक सुरक्षा कोर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का यह संयुक्त प्रयास सराहनीय है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

सीएमएस डॉ. सुजीत कुमार ने रेडक्रॉस सोसायटी की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समय-समय पर इस तरह के सामाजिक और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। उन्होंने आयोजन के लिए संस्था को धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।

रक्तदान शिविर में आशुतोष कुमार, अनुपम सिंह, राहुल शर्मा, मंटू प्रसाद, सुरेंद्र सिंह खालसा, मधुसूदन सिंह, नितेश पाठक, अविनाश सिंह नंदन, दीपक कुमार तिवारी समेत कुल 11 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें नितेश पाठक और अविनाश सिंह नंदन ने पहली बार रक्तदान किया।

इस दौरान डॉ. वसुंधरा, डॉ. रितेश सोनी, डॉ. आकांक्षा जायसवाल, डॉ. पीके उपाध्याय, जीके दुबे, सभापति विजय शर्मा, जिला समन्वयक एवं कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पाण्डेय, कृष्ण कांत पाठक, जितेन्द्र सिंह, शशिकांत ओझा, सोनी यादव, जिला आपदा विशेषज्ञ पीयूष सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
अमेठी। जिले के कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसंडा गांव में शादी समारोह के दौरान डांस को लेकर शुरू हुआ मामूली...
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Ballia News: चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर युवक जियो टावर पर चढ़ा, 4.30 घंटे बाद सुरक्षित उतरा
आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.