बलिया : सहतवार रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

बलिया। सहतवार रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास देर रात एक दर्दनाक हादसे में लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की मौके पर पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा अन्य माध्यमों से पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े - Ballia News : हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, अग्निवीर प्रशिक्षण के दौरान पकड़ा गया

बताया जा रहा है कि मृतक ने पीले रंग की शर्ट और काला पैंट पहन रखा था। तलाशी के दौरान उसकी जेब से बलिया से सहतवार तक का रेलवे टिकट भी बरामद हुआ है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.