बलिया में हृदयाघात से सहायक अध्यापक की मौत, शिक्षा जगत में शोक की लहर

बलिया। शिक्षा क्षेत्र मनियर से एक दुखद खबर सामने आई है। प्राथमिक विद्यालय टाउन नम्बर-2 में तैनात सहायक अध्यापक बृजेश कुमार यादव का हृदयाघात से निधन हो गया। उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के कुड़ियापुर निवासी बृजेश कुमार यादव बेहद मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी असमय मौत से परिजनों के साथ-साथ शिक्षक समुदाय भी गहरे सदमे में है।

यह भी पढ़े - Ballia News : काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास चाकूबाजी, दो छात्र घायल

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के शिक्षकों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त किया। वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हर कोई उनके सरल स्वभाव और सामाजिक व्यवहार को याद कर भावुक नजर आया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.