ग्राम विकास आयुक्त कार्यालय से संबद्ध किये गये बलिया डीडीओ, दो दिन पहले ही लगा था गंभीर आरोप

Ballia News : ज़िला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा को शासन ने ग्राम विकास आयुक्त कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। इन पर दो दिन पहले ही स्टेनो को डांटने-फटकारने का आरोप लगा था। यही नहीं, मंगलवार को राज्य कर्मचारी संघ भी सीडीओ से मिलकर शिकायत दर्ज कराया था। 

उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास अनुभाग लखनऊ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि तात्कालिक प्रभाव से राजित राम मिश्रा, जिला विकास अधिकारी, बलिया (पदोन्नत संयुक्त संयुक्त विकास आयुक्त/मुख्य विकास अधिकारी/ संयुक्त नव आयुक्त/ संयुक्त मिशन निदेशक) को कार्यालय, आयुक्त ग्राम्य विकास से सम्बद्ध किया जाता है। राजित राम मिश्रा अपने नवीन पद का कार्यभार तत्काल ग्रहण कर तत्संबंधी कार्यभार प्रमाणक शासन एवं आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश लखनऊ को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़े - अस्पताल में जैकेट की जेब से जिंदा सांप निकालकर बोला युवक—डॉक्टर साहब, इसी ने काटा है… फिर हुआ हंगामा

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.