बलिया बीएसए ने 'पेड़ लगाओ-वृक्ष बचाओ' के संदेश के साथ पौधारोपण कर बताए फायदे

Ballia News: यूपी को हरा-भरा बनाने और ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के उद्देश्य से 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ' की थीम पर वृक्षारोपण अभियान शनिवार से शुरू हो गया है.

Ballia News: यूपी को हरा-भरा बनाने और ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के उद्देश्य से 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ' की थीम पर वृक्षारोपण अभियान शनिवार से शुरू हो गया है. इस अभियान में न सिर्फ अधिकारी-कर्मचारी बल्कि लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं. स्कूल, कॉलेज, थाने, तहसील के साथ ही हर जगह पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बांसडीह शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय देवरार में पौधारोपण कर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया।

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण करते हुए ग्रामीणों से अपील की है कि सभी लोग कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। इसकी रक्षा करें, क्योंकि यही वृक्ष जीवन का आधार बनेगा। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधे लगाना और उनकी सुरक्षा करना बहुत जरूरी है। पेड़ पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखता है और पर्यावरण में रहने वाले सभी प्राणियों को ऑक्सीजन देता है। पेड़ सबसे खराब कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं। पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान के अलावा प्रधानाध्यापक राम प्रवेश सिंह, अमित कुमार उपाध्याय, रीना पांडे, दीक्षा शुक्ला, शशांक यादव, जफर अंसारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े - बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार
ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता, जीते ₹94 लाख
एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में पहली बार साथ नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या, 24 नवंबर को होगा प्रीमियर
धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करें: ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.