- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया की करिश्मा वार्ष्णेय को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, अंडर-17 बालिका टीम की कोच बनीं
बलिया की करिश्मा वार्ष्णेय को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, अंडर-17 बालिका टीम की कोच बनीं
On
बलिया। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की 69वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 बालिका वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता इस वर्ष हरियाणा के रोहतक में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम की कोच की जिम्मेदारी बलिया की करिश्मा वार्ष्णेय को सौंपी गई है।
यह भी पढ़े - बलिया के पार्थ ने एनडीए परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, गांव में खुशी की लहर
कोच के रूप में भी उनका प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। वह पिछले दो वर्षों में अंडर-19 बालिका टीम को विजेता बना चुकी हैं। उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश टीम ने एक बार स्वर्ण पदक और एक बार रजत पदक हासिल किया है।
अब अंडर-17 टीम की कमान संभालते हुए उनसे एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। खेल प्रेमियों की नजरें रोहतक में होने वाली इस प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां करिश्मा वार्ष्णेय के नेतृत्व में टीम के प्रदर्शन को लेकर उत्साह बना हुआ है।
खबरें और भी हैं
बलिया में गोवंश तस्करी से अर्जित संपत्ति जब्त, दो पिकअप वाहन सीज
By Parakh Khabar
Latest News
17 Apr 2026 16:14:56
झुंझुनू। राजस्थान के झुंझुनू जिले में बैंक ऋण के दबाव में एक डेयरी संचालक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
