बलिया : जवान का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, बेटे ने दी मुखाग्नि

Ballia News : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवती नगर पंचायत के वार्ड नं. एक (गुदरी बाजार) निवासी सीआरपीएफ जवान मनजी राम का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। उनका अंतिम संस्कार गंगा नदी के हुकुम छपरा घाट पर किया गया, जहां पुत्र अमित ने मुखाग्नि दी।

बताया जा रहा है कि वार्ड नं. एक (गुदरी बाजार) निवासी सीआरपीएफ जवान मनजी राम की तैनाती चंदौली में थी।वह मई 2024 में ही रिटायर्ड होने वाले थे। कुछ दिनों से मन जी राम अस्वस्थ थे। उनका इलाज लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। रविवार की सुबह इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। सोमवार की सुबह सीआरपीएफ जवान शव लेकर पैतृक गांव रेवती घर लेकर पहुंचे तो कोहराम मच गया। पत्नी मुक्तेश्वरी देवी का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। परिवार में एक पुत्र अमित व एक पुत्री प्रिया है।दोनों की अभी शादी नहीं हुई है। अंतिम संस्कार से पहले साथ आए सीआरपीएफ जवानों ने दिवंगत साथी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.