Ballia News: IGRS रैंकिंग में बलिया के सभी थानों ने प्रदेश में किया शीर्ष स्थान हासिल

Ballia News: जनसुनवाई पोर्टल (IGRS – Integrated Grievance Redressal System) पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर, जनवरी 2025 की रैंकिंग में बलिया जनपद के सभी 23 थानों ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशानुसार, जिले के सभी थाना प्रभारियों को जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत IGRS टीम ने सभी शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर आवश्यक आख्या पोर्टल पर अपलोड की, जिससे बलिया जिले के सभी थानों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए प्रथम स्थान मिला।

यह भी पढ़े - Lucknow News: महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला, चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार; मायके वालों ने लगाया हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप

बलिया के ये 23 थाने रहे शीर्ष पर:

1. कोतवाली

2. गड़वार

3. दुबहड़

4. सुखपुरा

5. महिला थाना

6. चितबड़ागाँव

7. नरही

8. फेफना

9. बैरिया

10. दोकटी

11. रेवती

12. हल्दी

13. रसड़ा

14. भीमपुरा

15. उभांव

16. नगरा

17. सिकन्दरपुर

18. पकड़ी

19. खेजुरी

20. बांसड़ीह

21. बांसड़ीह रोड

22. सहतवार

23. मनियर

IGRS जनसुनवाई पोर्टल की भूमिका

सरकार द्वारा IGRS जनसुनवाई पोर्टल आम नागरिकों की शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करने और उनके समाधान की निगरानी के लिए विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा हर माह की जाती है, और समाधान की गुणवत्ता तथा समयबद्धता के आधार पर हर जिले की रैंकिंग तय की जाती है।

बलिया पुलिस की इस उपलब्धि ने जनता के प्रति जवाबदेही और निष्पक्ष प्रशासन को दर्शाते हुए, प्रदेश में एक नई मिसाल कायम की है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.