7वीं चंद्रशेखर हॉफ मैराथन सद्भावना रन: बंपर इनामों की घोषणा, विजेता को ₹1.25 लाख

बलिया: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली 7वीं चंद्रशेखर हॉफ मैराथन सद्भावना रन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार मैराथन में प्रतिभागियों के लिए बंपर नगद पुरस्कारों का ऐलान किया गया है।

राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति के सचिव उपेन्द्र सिंह ने बताया कि वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रतिभागिता के लिए एंट्री फीस ₹200 तय की गई है, जबकि बाहर से आने वाले धावकों के लिए रहने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी।

यह भी पढ़े - Ballia News : महिला से झपट्टामारी और विरोध पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

Prize Details

1st Prize: ₹1,25,000

2nd Prize: ₹65,000

3rd Prize: ₹35,000

4th Prize: ₹18,000

5th Prize: ₹10,000

6th Prize: ₹5,000

7th–15th Prize: ₹2,000 प्रत्येक

16th–30th Prize: ₹1,100 प्रत्येक

समिति के अनुसार इस बार बड़ी संख्या में धावकों के भाग लेने की उम्मीद है और आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.