Ballia News : महिला से झपट्टामारी और विरोध पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

बलिया, मार्च 2026 : चितबड़ागांव थाना पुलिस ने महिला के साथ झपट्टामारी और जानलेवा हमले के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु के दो टप्स, एक टूटी सिकड़ी और दो ब्लेड बरामद किए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 26 मार्च को पीड़िता के परिजन ने थाने में तहरीर दी थी कि उनकी मां सब्जी मंडी गेट के पास झोपड़ी लगाकर चाय-नमकीन व अन्य खाद्य सामग्री बेचती हैं। 25 मार्च को पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए महिला के कान का सोने का टप्स और गले की चैन झपट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने ब्लेड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़े - UP: सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत

मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में शुक्रवार को उप निरीक्षक अतुल कुमार ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुजायत सहाड़ी हनुमान मंदिर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सर्वजीत कनौजिया और नीरज कुमार राय के रूप में हुई है, जो गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.