रफ्तार बनी मौत: अनियंत्रित होकर ट्रक होटल में घुसी, एक किसान की मौत, चार घायल

बहराइच: गोंडा बहराइच मार्ग पर स्थित चिलवरिया चीनी मिल के सामने बुधवार रात एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पान की गुमटी को रौंदते हुए होटल में जा घुसी। इसकी चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।

गोंडा जिले से एक डीसीएम चालक बुधवार रात धान का ब्रान लेकर बहराइच के असम रोड आया। गाड़ी खाली करने के बाद गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के इच्छापुर निवासी चालक शिव कुमार उर्फ अरविंद वाहन लेकर जाने लगा। रात करीब 10 बजे के आसपास कोतवाली देहात क्षेत्र के गोंडा-बहराइच मार्ग पर स्थित चिलवरिया चीनी मिल के निकट चालक नियंत्रण खो बैठा। डीसीएम पान की दुकान को तोड़ता हुआ होटल में जा घुसा। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर आए किसान हुजूरपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी आरिफ पुत्र मुबारक खा की मौत हो गई। जबकि डीसीएम चालक, पान गुमटी संचालक कोतवाली देहात के सुहापारा गांव निवासी रामजी समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होटल मालिक दरगाह थाना क्षेत्र के माफी गांव निवासी गोमती प्रसाद वर्मा ने बताया कि चाय पीते समय हादसा हुआ है। दो दुकान का पूरा सामान तहस नहस हो गया। लाखों का नुकसान हुआ है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: मनियर में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत, पुलिस ने डीजे किया सीज Ballia News: मनियर में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत, पुलिस ने डीजे किया सीज
बलिया: जिले के मनियर थाना क्षेत्र के मुडियारी गांव में 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने...
Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.