- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बहराईच
- बहराइच मेडिकल कॉलेज में मॉक ड्रिल: आपदा की स्थिति में बचाव और नियंत्रण के तरीके सिखाए गए
बहराइच मेडिकल कॉलेज में मॉक ड्रिल: आपदा की स्थिति में बचाव और नियंत्रण के तरीके सिखाए गए
On
बहराइच। जिले के मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय आपात प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने विशेष रूप से भाग लिया और आपदा से निपटने के व्यावहारिक तरीकों का प्रशिक्षण दिया।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के मॉक ड्रिल समय-समय पर आयोजित होते रहना बेहद जरूरी है, ताकि आपदा की स्थिति में जान-माल की क्षति को कम से कम किया जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी अस्पताल प्रशासन द्वारा ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.एम.एम. त्रिपाठी, नोडल अधिकारी, अस्पताल प्रबंधक रिज़वान सहित अन्य चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं
Amroha News : पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार
By Parakh Khabar
Latest News
12 Mar 2026 03:58:03
बलिया : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
