Bahraich Road Accident: सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता की भी हुई मौत, अब तक तीन लोगों की जा चुकी है जान

बहराइच: नानपारा लखीमपुर मार्ग पर मोतीपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में एक अधिवक्ता के भी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में मृतकों की संख्या तीन पहुंच गई है। लखीमपुर जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी आठ लोग बोलेरो वाहन से शनिवार को नेपाल के लिए गए थे। रात में सभी पुनः वापस अपने घर जा रहे थे।

नानपारा लखीमपुर मार्ग पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के नैनिहा गुरुद्वारे के पास अज्ञात ट्रक ने बोलेरो वाहन में टक्कर मार दी थी।हादसे में एक शिक्षक के मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सीओ के पेशकार समेत 7 लोग घायल हुए थे। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया था।

तहसील के टाइपिस्ट की शनिवार रात को ही लखनऊ में मौत हो गई थी। जबकि धौरहरा तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय गौतम ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ऐसे में हादसे में मृतकों की संख्या तीन पहुंच गई है। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: मिठाई बनाने के बहाने हलवाई को चाकू मारने वाले हमलावरों का फुटेज मिला, घायल ने की पहचान बलिया: मिठाई बनाने के बहाने हलवाई को चाकू मारने वाले हमलावरों का फुटेज मिला, घायल ने की पहचान
बांसडीह, बलिया: सेरिया मोड़ पर कस्बा निवासी हलवाई मुन्ना प्रसाद माली को मिठाई बनाने के बहाने बुलाकर चाकू मारने के...
बलिया: मिठाई बनाने के बहाने बुलाया, बाइक सवार तीन युवकों ने हलवाई को चाकू से किया घायल
बलिया: हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निशानदेही पर गड़ासा बरामद
बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.