Bahraich News: खेत गई युवती पर तेंदुए का हमला, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान; अस्पताल में भर्ती

बहराइच : कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र से सटे सुजौली रेंज के पारसपुरवा गांव में मंगलवार सुबह तेंदुए के हमले से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल युवती का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, पारसपुरवा गांव निवासी 22 वर्षीय प्रियंका कुमारी मंगलवार सुबह खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और मदद के लिए चीखने लगी।

आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों की भीड़ और शोरगुल देखकर तेंदुआ वहां से भाग निकला, जिससे युवती की जान बच गई।

घायल प्रियंका के पिता बसंत ने बताया कि तेंदुए के हमले में उनकी बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

सुजौली वनक्षेत्राधिकारी रोहित कुमार के निर्देश पर वन दरोगा अनिल कुमार पटेल ने घायल युवती को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों के कारण अब दिन के समय भी खेतों और गांव के आसपास जाना जोखिम भरा हो गया है।

वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ा दी है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अकेले खेतों या जंगल से सटे इलाकों में न जाएं तथा किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना दें।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.