Bahraich News : बहराइच में रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 17 घायल; चार की हालत गंभीर

बहराइच। जिले के हरदी थाना क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 17 लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गदामार गांव के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे लखनऊ से रूपईडीहा जा रही रोडवेज बस और बहराइच की ओर से आ रहे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री अपनी सीटों से उछलकर घायल हो गए।

यह भी पढ़े - Bahraich News: खेत गई युवती पर तेंदुए का हमला, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान; अस्पताल में भर्ती

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय अधिकांश यात्री नींद में थे। अचानक जोरदार धमाके के साथ हुई टक्कर से बस में चीख-पुकार मच गई और यात्री घबराकर बाहर निकलने का प्रयास करने लगे।

सूचना मिलते ही हरदी थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

दुर्घटना में घायल होने वालों में हंसराज, अवधेश कुमार, पप्पू, सोनू पाल, रामकली, मुनेश्वर, सूबेदार, सालिक, सत्यदेव शर्मा, बेचन, लवलेश पाल, शिवम, राकेश, प्रमोद, महेंद्र, निर्मला और आदित्य नारायण द्विवेदी शामिल हैं। वहीं ट्रक का परिचालक भी घायल हुआ है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पप्पू (42) और सत्यदेव शर्मा (26) समेत चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज विशेष निगरानी में किया जा रहा है। अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारु करा दिया गया पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

कौशांबी में आरक्षी भर्ती परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत, परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले टूटा सपना कौशांबी में आरक्षी भर्ती परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत, परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले टूटा सपना
कौशांबी। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने जा रहे एक युवक की बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो...
Jalaun News : सरकारी जमीन से कब्जा हटाने पहुंची महिला लेखपाल से अभद्रता, पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज
Varanasi News: काशी में मांस-मछली की दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के फैसले पर सियासत तेज, कारोबारियों ने जताई चिंता
Barabanki News : बाराबंकी में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
UP Politics : 2027 चुनाव से पहले सपा ने तेज किया पीडीए आरक्षण मुद्दा, प्रयागराज में जारी की बुकलेट
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.