- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बदायूँ
- बदायूं: बेटी को पेपर दिलाकर लौट रहे बीमा एजेंट की हादसे में मौत
बदायूं: बेटी को पेपर दिलाकर लौट रहे बीमा एजेंट की हादसे में मौत
On
उझानी/बिल्सी: कोतवाली उझानी क्षेत्र के कछला के वार्ड 10 निवासी बीमा एजेंट अपनी बेटी को परीक्षा दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे। कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में किसी वाहन ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। बाइक सवार पिता और बेटी घायल हो गए।
यह भी पढ़े - लखनऊ में दर्दनाक घटना: प्रेमी-प्रेमिका ने वंदे भारत ट्रेन के आगे लेटकर दी जान, सुसाइड नोट में मांगी माफी
परीक्षा केंद्र मुरादाबाद में था। पेपर खत्म होने के बाद हरपाल शर्मा बाइक से अपने बेटी को लेकर वापस लौट रहे थे। शनिवार शाम लगभग सात बजे कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के गांव बैरई के पास सामने से आए किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार पिता व बेटी घायल सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी और जिला अस्पताल भेजा। जहां हरपाल शर्मा की मौत हो गई। परिवार में चीत्कार मच गया।
खबरें और भी हैं
Latest News
15 Jan 2026 04:28:00
मेष आज कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी और नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
