हनी ट्रैप के शिकार हुए नायब तहसीलदार !

UP News : आजमगढ़ जिले की सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार हनी ट्रैप के शिकार हो गए हैं। इसको लेकर सीबीआई आफिसर के नाम से फोन आने पर नायब तहसीलदार ने शहर कोतवाली में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। तहरीर में नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पांच फरवरी को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक नंबर से हेलो लिख कर आया।

जब उन्होंने कौन लिखा तो वीडियो कॉल आ गया। इसमें एक निर्वस्त्र लड़की दिखाई दे रही थी। इसके बाद कुछ और मैसेज व वीडियो कॉल आए। कॉल करने वाली लड़की ने अपना नाम पूजा बताया। तीन बार कॉल आने पर कुछ गलत होने का संदेह हुआ तो उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। इस पर दो अन्य नंबरों से धमकी भरा व्हाट्सएप मेसेज आने लगा। इसमें एक वीडियो भेजा गया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी गई। कोई जवाब देने के बजाए उन्होंने दोनों नंबरों को भी ब्लॉक कर दिया।


इसके बाद अगले दिन छह फरवरी को एक अन्य नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई आफिसर बताया और धमकी भरे अंदाज में कहा कि एक महिला ने तुम्हारे खिलाफ गलत काम करने का आरोप लगाया है और सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है। इसके साथ ही महिला ने मुकदमा भी दर्ज कराया है। इसके बाद नायब तहसीलदार ने शहर कोतवाली में तीन नंबरों पर आईटी एक्ट में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। 

इस संबंध में नायब तहसीलदार का कहना है कि ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से कोई मुझे अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान कर रहा था। वीडियो कॉल पर अश्लील फोटो आ रही थी और सीबीआई आफिसर के नाम आई कॉल में मुकदमा दर्ज होने और वीडियो वायरल होने की बात कही गई। इस पर शहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सोशल मीडिया पर प्यार जताना आसान, असल जिंदगी में दिल की बात कहना मुश्किल: प्रणव कुमार सोशल मीडिया पर प्यार जताना आसान, असल जिंदगी में दिल की बात कहना मुश्किल: प्रणव कुमार
मुंबई, नवंबर 2026। सोशल मीडिया के दौर में प्यार का इजहार करना भले ही आसान हो गया हो, लेकिन वास्तविक...
Forever52 News: भूमिका बहल के साथ फॉरएवर52 ने मिलाया हाथ, भारतीय मेकअप आर्टिस्ट्स को दुबई में ट्रेनिंग का मौका
Ekta Kapoor: गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के साथ ‘दिल की बेवफाइयाँ’ बनाने की बताई वजह, शादीशुदा जिंदगी के अलग नजरियों पर उठाया सवाल
Axis Bank Auto Loan: अब कार और बाइक खरीदने के लिए 30 मिनट में मिलेगा लोन, एक्सिस बैंक ने शुरू की डिजिटल सुविधा
Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.