Azamgarh News: संदिग्ध हालात में लिपिक की मौत, पास से तमंचा बरामद, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में एक प्राइवेट स्कूल के लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है, जिसमें 52 वर्षीय अजय कुमार सिंह (पुत्र काशी प्रसाद सिंह) की गोलियों से छलनी शव उनके ही बाग में पाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई है, लेकिन मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच जारी

घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा बरामद किया है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह आत्महत्या है या हत्या।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। तब तक मामले की गहन जांच जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
मुंबई, नवंबर 2026। टेलीविजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दर्शकों को कहानियों, किरदारों और भावनात्मक रिश्तों से जोड़ने का...
गौरव खन्ना ने पुरुषों से पूछा सवाल, ‘आखिरी बार आपने अपनी कोई ख्वाहिश कब पूरी की थी?’
अनिल कपूर ने सुनाया बचपन का किस्सा, पिता की फिल्म ‘टार्ज़न कम्स टू दिल्ली’ से किया था पहला कैमरा फेस
डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए एक्सिस बैंक ने शुरू किया देशव्यापी ‘सेफ बैंकिंग’ अभियान
तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी ने हिबा नवाब के साथ ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के लिए बनाया मजेदार डिजिटल वीडियो
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.