अमरोहा: रास्ते में घेरकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर... रिपोर्ट दर्ज

अमरोहा: नौगांवा सादात क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते साढ़ू ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी। घायल को हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। जांच में जुटी पुलिस ने मामले में आरोपी साढ़ू व साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव मिलक महमूदपुर में किसान सुदामा सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे कृष्ण कुमार की ससुराल मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव कंजर बसेड़ा में है। किसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच ठनी हुई है। एफआईआर के मुताबिक, गुरुवार रात कृष्ण कुमार किसी काम से गांव कुआंखेड़ा गया था।

 शाम करीब छह बजे वहां से घर लौट रहा कृष्ण कुमार जैसे ही मढैयो में ईंट भट्ठे के पास पहुंचा, तभी गांव गाजरपुर निवासी साढ़ू पिंटू कुमार व गांव कंजर बसेड़ा निवासी साले रोहित ने रास्ता घेरकर उसकी बाइक रुकवा ली। 

कृष्ण कुमार जब तक कुछ समझ पाता तभी साढू़ पिंटू कुमार ने तमंचे से फायर कर दिया। पैर में गोली लगने से कृष्ण कुमार गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अंजलि कटारिया ने घायल कृष्ण कुमार की तहरीर पर आरोपी पिंटू कुमार व रोहित के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘हमारी राधा’ में गिरधर पर राधा के भरोसे की होगी अग्निपरीक्षा, घर में खुलेगा बड़ा राज ‘हमारी राधा’ में गिरधर पर राधा के भरोसे की होगी अग्निपरीक्षा, घर में खुलेगा बड़ा राज
मुंबई, सितंबर 2026: ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर (FTA) हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल...
‘बोहरूपी- द गोल्डन डाकू’ का नया गाना ‘मॉयदमुखो हिट’ रिलीज, पूजा के जश्न में घुला डांस का रंग
मध्य प्रदेश में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ का दावा निपटान अनुपात 100%, टर्म प्लान कारोबार में 72.10% वृद्धि
परिवार होने का दिखावा करते-करते क्या फिर करीब आएंगे देव और सृष्टि? ‘यादें’ में शुरू होगी रिश्ते की नई कहानी
Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.