Amroha Crime News: पिता पुत्री की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी, पढ़िये कैसे हुई खौफनाक वारदात.

घर में सो रहे पिता पुत्री काे चाकुओं से गोद डाला।

मौके पर पुलिस के आला अफसर और फोरेंसिक टीम।

Amroha News : नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा गुलाम अली में शुक्रवार की रात घर के अंदर में खून की होली खेली गई। जब दिन निकला और आसपास के पड़ोसी जागे तो सनसनी फैल गई। मोहल्ले में सर्राफ योगेश चंद्र का परिवार रहता है। यहां योगेश अपनी गोद ली हुई बेटी श्रुति के साथ रहते हैं। बीती रात घर के अंदर दोनों बाप-बेटी का किसी ने बड़ी बेरहमी से कत्ल कर दिया। दोनों के शव अंदर पड़े थे। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमरोहा में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

इकलौता बेटा दिल्ली में करता है कारोबार

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा गुलाम अली में रहने वाले सर्राफ़ योगेश चंद्र का इशांक अग्रवाल इकलौता बेटा है। उन्होंने अपने साले की बेटी श्रृष्टि अग्रवाल को गोद लिया था। योगेश चंद्र की सराफ़ा बाजार में दुकान है। कोरोना काल में पत्नी की मौत हो चुकी है। बेटे की शादी होने के बाद वह पत्नी के साथ दिल्ली में कारोबार करने लगा था। इशांक और उसकी पत्नी सप्ताह में एक बार ही घर आते थे। यहां केवल योगेश चंद्र और उनकी दत्तक पुत्री श्रृष्टि अग्रवाल रहते थे। उनका घर चारों तरफ से बंद है। भूतल पर योगेश चंद्र और प्रथम तल पर बेटे का आवास है। दोनों के रास्ते अलग-अलग हैं। 

घर का दरवाजा खुला था, पड़ोसी ने दी सूचना

बताते हैं कि योगेश चंद्र के घर एक महिला खाना बनाने आती थी। रात भी सब कुछ सामान्य था। बेटा इशांक और उसकी पत्नी दो दिन पहले अमरोहा आए थे। रात में किसी समय पिता पुत्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे पड़ोस में रहने वाली महिला ने घर का मुख्य दरवाजा खोला देखा तो शक हुआ। क्योंकि अमूमन उनके घर का दरवाजा देर से खुलता था। भीतर जाकर देखा तो दोनों के शव पड़े थे। जिन्हें देखकर उनकी चीख निकल गई। उन्होंने बेटे इशांक को आवाज देकर बुलाया। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी आ गई तथा दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

सीसीटीवी से लैस, लेकिन कैमरे बंद थे

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा कर हालात देखे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया। इस घटना में हैरत की बात यह है कि योगेश चंद्र का सारा घर सीसीटीवी से लैस है, लेकिन रात घर के सारे कैमरे बंद थे। बाद में डीआईजी मुनिराज भी मौके पर आए तथा जानकारी ली। एसपी ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सारे मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही राजफाश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात दो PCS अधिकारियों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। जिले के...
लखनऊ के ‘शर्मा जी की चाय’ के ऑनलाइन ऑर्डर में 7 गुना से ज्यादा उछाल, 2019 के 6,984 से बढ़कर 2025 में 50,054 पार
‘यादें’ के नए ट्रैक में सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देंगे डॉ. देव, इक़बाल खान बोले- “मानवता के रास्ते में कोई भी सामाजिक नियम आड़े नहीं आना चाहिए”
‘यादें’ के नए ट्रैक के लिए इकबाल खान ने बदली आवाज़ का अंदाज़, बोले- “स्त्रैण गुण लाने के लिए कीं खास वॉइस एक्सरसाइज”
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में PAT 196.5% बढ़कर ₹1,045 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.