अमरोहा : फर्जी आरसी से ली कोर्ट से जमानत, बाइक स्वामी के पास नोटिस पहुंचा तो रह गया हैरान, फिर हुआ ये...

अमरोहा: बाइक की फर्जी आरसी बनवाकर कोर्ट से जमानत ले ली। बाइक स्वामी के पास कोर्ट का नोटिस पहुंचा तो मामला खुल गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूरे प्रकरण की छानबीन शुरू की है।

शहर के मोहल्ला दरबारे कलां निवासी उस्मान अली का आरोप है कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मकसूदपुर नवादा निवासी मोबिन ने उनके नाम, पते व बाइक नंबर का गलत इस्तेमाल किया। उनकी बाइक की फर्जी आरसी तैयार कर कोर्ट से जमानत ले ली। बाइक मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में पांच मार्च 2006 को चेकिंग के दौरान पकड़ी गई थी।

 पीड़ित उस्मान अली का कहना है कि उनकी बाइक न तो कभी चोरी हुई और न ही उन्होंने कभी किसी की जमानत ली, लेकिन कोर्ट की कार्रवाई के दौरान नोटिस उनके नाम-पते पर पहुंचते हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की थी। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मोबिन के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

“पहली बार रैप करना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव था”: हिबा नवाब “पहली बार रैप करना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव था”: हिबा नवाब
मुंबई, 12 नवंबर 2026। सोनी सब के आगामी शो ‘चुड़ैल चली ससुराल’ को लेकर दर्शकों के उत्साह के बीच चैनल...
“पुष्पा का किरदार निभाने से मेरा खुद पर भरोसा और मजबूत हुआ है”: करुणा पांडे
बाल दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की बचपन की यादें, स्कूल की शरारतों से लेकर अधूरे सपनों तक का किया जिक्र
बलिया: विनोद राजभर के शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने किया इनकार, आश्वासन के बाद माने ग्रामीण
बलिया: दहेज में 70-80 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पांच पर मुकदमा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.