Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन

वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा। मंदिर न्यास के अनुसार, सायंकाल तक साढ़े पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व शास्त्रानुसार विधि-विधान के साथ शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाम तक करीब 5 लाख 46 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और दर्शन का क्रम लगातार जारी है।

यह भी पढ़े - वाराणसी आरटीसी से 20 अप्रैल को यूपी पुलिस को मिलेंगी 491 महिला आरक्षी

श्रद्धालुओं की लंबी कतारें धाम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगी रहीं। मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शनार्थियों को सुगमता से दर्शन कराए जा रहे हैं। भीड़ को देखते हुए स्पर्श दर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया है और श्रद्धालुओं को केवल झांकी दर्शन की अनुमति दी गई है।

मंदिर न्यास की ओर से दर्शनार्थियों के लिए फलाहार और फलों का वितरण किया जा रहा है। साथ ही छोटे बच्चों को खिलौने वितरित किए गए। बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मंदिर प्रशासन और पुलिस बल के कर्मचारी लगातार व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे रहे।

मुंबई से आई श्रद्धालु उमा शिंदे ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन बाबा विश्वनाथ के दिव्य दर्शन कर मन प्रफुल्लित हो गया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक थी, लेकिन पुलिस और मंदिर प्रशासन की ओर से की गई बैरिकेडिंग और व्यवस्था सराहनीय रही।

वहीं झारखंड से आए श्रद्धालु सुमित अग्रवाल ने कहा कि करीब डेढ़ घंटे कतार में लगने के बाद उन्हें बाबा के दर्शन प्राप्त हुए। उन्होंने धाम परिसर की व्यवस्थाओं को काबिले-तारीफ बताया।

प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। भीड़ प्रबंधन पर लगातार नजर रखी जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.