T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन

कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में रविवार को यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में दो विकेट पर 92 रन बना लिए।

इशान किशन ने 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 77 रन की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने तिलक वर्मा (नाबाद 12) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस साझेदारी में इशान का योगदान प्रमुख रहा, जबकि तिलक ने संयमित भूमिका निभाई।

यह भी पढ़े - राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा 12 अप्रैल को चलाएगी ऑनलाइन सदस्यता अभियान, कई दिग्गज होंगे शामिल

भारत को पहला झटका पारी की शुरुआत में ही लगा जब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने अभिषेक शर्मा को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया। इसके बाद इशान किशन ने मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों पर दबाव बनाया और आउट होने से पहले कई आकर्षक बड़े शॉट खेले। उन्हें सईम अयूब ने बोल्ड किया।

ताजा समाचार लिखे जाने तक भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव तीन रन बनाकर तिलक वर्मा के साथ क्रीज पर मौजूद थे।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली पाकिस्तानी टीम ने स्पिन गेंदबाजों पर भरोसा जताया और शुरुआती 10 ओवरों में से नौ ओवर स्पिनरों से कराए। हालांकि भारतीय बल्लेबाजों को फिरकी गेंदबाजी के खिलाफ खास परेशानी नहीं हुई और इशान ने आत्मविश्वास के साथ रन बटोरे।

भारत ने इस मुकाबले के लिए टीम में दो बदलाव किए। अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया गया। अभिषेक पेट में संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। संजू सैमसन और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को एकादश से बाहर रखा गया है।

पाकिस्तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

इससे पहले टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया और पिछले वर्ष दुबई में एशिया कप के बाद से चली आ रही नीति को बरकरार रखा। सूत्रों के अनुसार, मैच समाप्त होने के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ के बीच हैंडशेक नहीं होने की संभावना है।

टीमें

भारत: इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारीक

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.