सड़क हादसे में बलिया के लाल CRPF जवान की मौत, गांव में शोक की लहर

बलिया : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हुए सड़क हादसे में सीआरपीएफ के जवान राजकुमार गोड की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके दो अन्य साथी जवानों की भी जान चली गई। हादसे की सूचना शनिवार सुबह बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंची, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ से फोन पर जवान की पत्नी पूजा को हादसे की सूचना दी गई। उस समय पूजा अपने तीन माह के पुत्र और पांच वर्षीय पुत्री के साथ बांसडीह थाना क्षेत्र के मैरीटार स्थित मायके में थीं। खबर सुनते ही वह बेहोश हो गईं। बाद में उन्होंने घटना की जानकारी जवान के पिता समशेर गोड को दी।

यह भी पढ़े - बलिया: पुस्तक और पुरस्कार वितरण के बीच परिषदीय बच्चों ने निकाली ‘स्कूल चलो’ रैली

पुत्र की शहादत की खबर मिलते ही माता शिवकुमारी और पिता समशेर गोड का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है। आसपास के ग्रामीण और शुभचिंतक परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की पुष्टि के लिए मौके पर मौजूद सीआरपीएफ कर्मियों से संपर्क किया गया। सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि सभी मृत जवानों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जवान राजकुमार गोड का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव धनौती लाया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.