गाजीपुर में युवक की हत्या कर गंगा में फेंका शव, भाई-बहन गिरफ्तार

गाजीपुर : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में युवक की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार, धर्मदेव सिंह यादव ने अपने पुत्र मनोहर सिंह यादव (34) के अपहरण की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी से मनोहर का शव बरामद किया गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने सुहवल थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव निवासी दीपा सिंह और उसके भाई परीक्षित सिंह को नामजद करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पुलिस को बताया गया कि मनोहर सिंह दीपा का कॉलेज का सहपाठी और मित्र था। दीपा वर्तमान में मऊ जिले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में कार्यरत है। आरोप है कि मनोहर ने करीब एक वर्ष पूर्व दीपा से 2.5 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसके लिए दीपा को अपनी एफडी तुड़वानी पड़ी थी। रकम वापस न मिलने और कथित प्रताड़ना को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, नौ फरवरी को मनोहर दीपा से मिलने सुहवल क्षेत्र में गंगा पुल के नीचे पहुंचा था। इसी दौरान पैसों को लेकर कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि भाई-बहन ने मिलकर मनोहर का गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह
बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी की ग्राम पंचायत रोहुआ में ‘सब पढ़ें-सब बढ़ें’ का संदेश लेकर समस्त परिषदीय और सहायता प्राप्त...
लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.