बलिया में पुलिस मुठभेड़, हत्या में वांछित दो बदमाशों समेत चार गिरफ्तार

दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, अवैध असलहा और चाकू बरामद

बलिया : रसड़ा कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी भी शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे नवापुरा–महतवार मार्ग के पास चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। आरोप है कि बाइक सवार बिना रुके मुड़कर भागने लगे, जिसके बाद रसड़ा पुलिस और एसओजी टीम ने उनका पीछा किया।

यह भी पढ़े - बलिया में सड़क हादसा: ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में सुंदरम सिंह उर्फ सत्या सिंह पुत्र कमलेश सिंह (निवासी ग्राम संवरा, थाना रसड़ा) के बाएं पैर और राज सिंह उर्फ राजा सिंह पुत्र राकेश सिंह उर्फ टुनटुन सिंह (निवासी ग्राम संवरा, थाना रसड़ा) के दाहिने पैर में गोली लगी।

वहीं, मौके से भाग रहे अनुज सिंह पुत्र राजेश (निवासी बड़ी पकवल, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ) और अजय खरवार पुत्र मुन्नी लाल खरवार (निवासी चकिया, थाना रानीपुर, जनपद मऊ) को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश सुंदरम सिंह उर्फ सत्या सिंह और राज सिंह उर्फ राजा सिंह ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी उमाकांत पांडे के साथ मिलकर 14 फरवरी 2026 को संवरा स्थित देशी शराब की दुकान के पास गुरगुजपुर निवासी 40 वर्षीय सत्यप्रकाश की चाकू से गोदकर हत्या की थी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, खोखे, जिंदा कारतूस और हत्या में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया है। घायल बदमाशों का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.