नोएडा में कार के अंदर युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार को एक कार के अंदर युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-107, दादरी रोड पर पिलर नंबर-84 के पास सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी एक कार अंदर से लॉक मिली। वाहन के भीतर युवक और युवती के सिर में गोली लगने के निशान पाए गए, जबकि युवक के हाथ में एक पिस्टल भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

मृतकों की पहचान सुमित (32) पुत्र राजवीर, निवासी त्रिलोकपुरी (दिल्ली) और रेखा (26) पुत्री देवचंद, निवासी सेक्टर-101 सलारपुर (नोएडा) के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, थाने पहुंचे मृतकों के परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच पिछले 10 से 15 वर्षों से प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी दोनों परिवारों को थी। परिजनों ने अचानक इस तरह का कदम उठाने के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.