स्मृति ईरानी का अमेठी में आलीशान घर बनकर तैयार, इस दिन होगा गृह प्रवेश

अमेठी। केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी का आशियाना उनके संसदीय क्षेत्र में बनकर तैयार हो गया है। आगामी 22 फरवरी को होने जा रहे गृहप्रवेश के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी वासियों से वादा किया था कि लोगों को अपने सांसद से मिलने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। वह अमेठी में ही अपना घर बनवा कर जनता की समस्या सुनेंगी।

cats0

स्मृति ईरानी ने 2021 में अपना घर बनवाने के लिए मेदन मवई गांव में 11 बिस्वा जमीन खरीदी थी और 29 जुलाई 2021 को उनके पुत्र जौहर इरानी ने विधि विधान से भूमि पूजन किया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने नींव की ईंट रखी थी।अब उनका घर पूरी तरह से बन कर तैयार हो गया है। आगामी 22 फरवरी को वैदिक मंत्रोचार के साथ शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश का कार्यक्रम होगा।

cats03

इसको लेकर उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रहा है। कार्यकर्ताओं द्वारा आमंत्रण पत्र वितरित किया जा रहे हैं। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए विशाल भोज का आयोजन किया गया है। भोज में काफी तादात में आम एवं खास लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

गुरुवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे हवन पूजन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 02 बजे से प्रीति भोज का कार्यक्रम होगा। बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी अपने इसी नए घर से अमेठी से आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।यहीं से चुनाव की रणनीति भी तय होगी। चुनाव लड़ने के साथ ही साथ वो यहां जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनेंगी।

cats06

मालूम हो कि इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री के द्वारा अपने घर पर कई कार्यक्रम का आयोजन कराया जा चुका है। हाल ही में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण इसी नए घर पर ही हुआ था, जिसमे स्मृति ईरानी शामिल हुई थीं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Jhansi News: Instagram पर हुई दोस्ती प्यार और शादी में बदली, दो साल में बिगड़े रिश्ते; बेडरूम में मिली 27 वर्षीय महिला की लाश Jhansi News: Instagram पर हुई दोस्ती प्यार और शादी में बदली, दो साल में बिगड़े रिश्ते; बेडरूम में मिली 27 वर्षीय महिला की लाश
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती प्यार और फिर शादी में बदल गई,...
पहली बार फ्री-टू-एयर टीवी पर दिखेगा ‘इंडियन आइडल 16’, सोनी पल पर 7 सितंबर से होगा प्रीमियर
ट्रेलर आउट: मेघना गुलजार की ‘दायरा’ में न्याय की तलाश में आमने-सामने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन
4 दिनों में 100 करोड़ रुपए नेट पार, ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी मार्केट में दिखाया रॉकिंग स्टार यश का दम
सोनी सब के ‘हस्तिनापुर के वीर’ में मगरमच्छ का हमला लेगा युवा पांडवों और कौरवों की परीक्षा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.