UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS

बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। पहले ही प्रयास में अभिजीत नंदन वर्मा ने 294वीं रैंक प्राप्त की, जबकि अनुपम वर्मा ने 681वीं रैंक हासिल कर इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) के लिए चयनित होकर परिवार और जिले का गौरव बढ़ाया है।

पहले प्रयास में अभिजीत ने हासिल की सफलता

अभिजीत नंदन वर्मा शहर के लखपेड़ाबाग स्थित रामसेवक यादव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जगन्नाथ वर्मा के पुत्र हैं। उनका परिवार शहर की आवास विकास कॉलोनी में रहता है। परिणाम घोषित होते ही उनके घर में खुशी का माहौल बन गया और परिजनों व शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर व मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़े - होली पर सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, कहा– योजनाओं की घोषणा नहीं, प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकता

अभिजीत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि परिवार के सहयोग और प्रेरणा से ही वह इस मुकाम तक पहुंचे।

अभिजीत की प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर उन्होंने अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया।

उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन उनके लिए काफी मददगार रहा। युवाओं को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करें और नियमित रूप से अखबार पढ़कर करेंट अफेयर्स पर मजबूत पकड़ बनाएं।

अनुपम वर्मा ने भी किया कमाल

बाराबंकी के मसौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुबारकपुर निवासी अनुपम वर्मा ने भी सिविल सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 681वीं रैंक हासिल कर इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) के लिए चयन प्राप्त किया है।

अनुपम वर्मा के पिता सुरेंद्र सिंह वर्मा हैं। वर्ष 2023 में उनका चयन खंड विकास अधिकारी (BDO) के पद पर हुआ था और वह अयोध्या के सोहावल ब्लॉक में तैनात हैं।

अनुपम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता, शिक्षा मित्र मां पूनम वर्मा और कांस्टेबल चाचा राजकुमार वर्मा को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और अपनी मेहनत की बदौलत ही वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

परिणाम घोषित होने के बाद उनके घर और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया।

बाराबंकी के इन दोनों युवाओं की सफलता ने यह साबित कर दिया कि स्पष्ट लक्ष्य, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.