अंबेडकरनगर: सड़क हादसे में भाजपा जिलाध्यक्ष और उनका ड्राइवर घायल

बसखारी/अंबेडकरनगर: जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष का वाहन हादसे का शिकार हो गया। गिट्टी लदी ट्रेलर ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के वाहन को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में जिलाध्यक्ष को हल्की और ड्रइवर को गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं हादसे के बाद एक अनियंत्रित टैक्ट्रर ने भी पीछे से जिलाध्यक्ष की कार में टक्कर मार दिया। जिससे उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। 

6

बता दें कि आलापुर थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर पिपरा में भाजपा जिलाध्यक्ष का वाहन गिट्टी लदी ट्रेलर की चपेट में आ गया। वाहन की चपेट में आने से भाजपा जिलाध्यक्ष और उनका ड्राइवर घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से जिलाध्यक्ष और उनके ड्राइवर को जिला मुख्यालय स्थित साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Chhath Puja News: पीलीभीत में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की छठी मइया की आराधना Chhath Puja News: पीलीभीत में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की छठी मइया की आराधना
पीलीभीत: लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को पीलीभीत में श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास...
Ballia News: दरोगा संदीप प्रजापति आत्महत्या मामले में युवती गिरफ्तार, पत्नी की तहरीर पर पुलिस की कार्रवाई
Ballia News: ट्रेन की चपेट में आने से चितबड़ागांव थाने के 28 वर्षीय एसआई संदीप कुमार प्रजापति की मौत
Ballia Road Accident News: नगरा में पेड़ से टकराई कार, आईआईएम के असिस्टेंट मैनेजर समेत चार दोस्तों की मौत
छठ पर्व पर जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी और आर्थिक सहायता, राजगृहि यादव व दीवान यादव की पहल की सराहना
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.