आगरा में चोरों का आतंक: बेटी की सगाई के लिए इटावा गया तो परिवार, लौटा तो जमीन खिसक गई...

आगरा। आगरा में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला ताजगंज थानाक्षेत्र का है। यहां पर चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया और 15 लाख रुपए की नगदी व जेवर से हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार बेटी की सगाई करने के लिए इटावा सगाई करने गए थे तभी चोरों ने इस काम को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलते ही परिवार दौड़ा दौड़ा आया और दो दिन सदर व ताजगंज पुलिस चौकी के चक्कर लगाए इसके बाद 19 अक्टूबर को पुलिस ने तहरीर ली। 

पूरा मामला देवरी रोड गौतम नगर के रहने वाले अचल सिंह का है जो कि बैंक से रिटायर्ड हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 16 अक्तूबर को परिवार के साथ वो लोग बेटी की सगाई करने के लिए इटावा गए थे। घर के मेन गेट पर ताला लगा था। शाम को सगाई समारोह हुआ। इसके बाद देर रात करीब 2 बजे घर वापस आ गए। जहां उन लोगों ने देखा कि गेट का कुंडा और ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो कमरों के भी ताले टूटे हुए थे। सामान फर्श पर बिखरा हुआ था।

यह भी पढ़े - Firozabad News: नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 40 लाख की चरस पकड़ी गई, दो अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

इसके बाद उन लोगों ने जांच की तो पता चला कि चोरों ने घर से करीब 4 लाख रुपये की नगदी और करीब 10 लाख रुपये के गहने ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने पुलिस को सूचना भी दी और पुलिस आई भी लेकिन उसने सीमा विवाद का हवाला देकर दो दिन तक मामले को लटकाए रखा। इसके बाद 19 अक्तूबर को उन्होंने ताजगंज थान में तहरीर दी। 
वहीं मामले पर जब ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय से बात की गई तो उन्होंने जानकारी दी कि तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.