- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बहराईच
- बहराइच में भीषण सड़क हादसा: कंबाइन मशीन से टकराई कार, चार की मौत, दो गंभीर
बहराइच में भीषण सड़क हादसा: कंबाइन मशीन से टकराई कार, चार की मौत, दो गंभीर
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मटेरा थाना क्षेत्र के नानपारा हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार की कंबाइन मशीन से जोरदार टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में कार सवार अश्वनी, अल्ताफ, अनिल और महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विकास समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लहूलुहान हालत में कार से बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP), अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) समेत कई थानों की पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि तकनीकी खराबी के पहलू की भी जांच की जा रही है।
