UP Cabinet Expansion: यूपी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, नए मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के आठ दिन बाद आखिरकार नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संस्तुति पर राजभवन ने आठ मंत्रियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए विभागों की सूची जारी कर दी है। इसे आगामी राजनीतिक समीकरणों और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

नए विभागीय बंटवारे में भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। यह विभाग प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं वरिष्ठ नेता मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है।

यह भी पढ़े - लखनऊ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक का खुलासा, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बना भारतीय

राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) में अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी मिली है। वहीं सोमेन्द्र तोमर को राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल (PRD) विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

इसके अलावा कृष्णा पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है। कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुरेन्द्र दिलेर को राजस्व विभाग और हंस राज विश्वकर्मा को MSME विभाग में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विभागों के इस बंटवारे में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है। सरकार ने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों और विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर आगामी चुनावों से पहले संगठन और सरकार के बीच तालमेल मजबूत करने का प्रयास किया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक का खुलासा, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बना भारतीय लखनऊ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक का खुलासा, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बना भारतीय
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक का...
UP Cabinet Expansion: यूपी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, नए मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारियां
बहराइच में भीषण सड़क हादसा: कंबाइन मशीन से टकराई कार, चार की मौत, दो गंभीर
बहराइच में मासूम बच्ची की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग
बिहार में 150 करोड़ की नेत्र चिकित्सा पहल शुरू, गौतम अदाणी ने देशभर के लिए 500 करोड़ का किया संकल्प
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.