- Hindi News
- Top News
- आज का इतिहास: आज ही के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का हुआ जन्म, जानें 14 नवंबर की
आज का इतिहास: आज ही के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का हुआ जन्म, जानें 14 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं। 1681-ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की 1889-भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ।
1967-भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान सी. के. नायडू का निधन हुआ। 1973-ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की थी। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था। 2002-चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 2006-भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।
2007-डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला था। 2008-पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का निधन हुआ था। 2009-मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतरने के कारण छह यात्रियों की मौत हुई थी। 2010-भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मीचंद जैन का निधन हुआ।
